Skip to main content

समाचार संग्रह

स्वामीजी जयपुर में

विश्वगुरु महामण्डलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद जी महाराज दिनांक ८ जुलाई को जयपुर स्थित श्री ॐ विश्वगुरु दीप आश्रम, श्याम नगर में विदेशी भक्तों के साथ पधारे।  आश्रम में उन सबका भक्तों द्वारा स्वागत किया गया।
 
श्री विश्वगुरु ने अपने सांयकालीन प्रवचन में गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डाला कि आज्ञा पालन से विवेक का विकास होता हैं अपने अहंकार ओर अहम् जनित भ्रमों से ऊपर उठने के लिए मनुष्य को अपने से उच्चतर ज्ञान का आज्ञा पालन सीखना चाहिए।
 
श्री विश्वगुरु ने पद्मश्री दयानन्द भार्गव जी को शाल ओढाकर आश्रम आगमन पर उनका स्वागत किया।
 
श्री विश्वगुरु दीप आश्रम के संचालक श्री महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानेश्वर पुरी जी ने जाडन स्थित विशाल ॐ आकार में निर्मित ॐ आश्रम के बारे में जानकारी दी व बताया कि यह ॐ आकार की अद्भुत कृति गुरुदेव श्री परम पूज्य स्वामी महेश्वरानन्द जी के दिव्य अनुभव की शास्त्रीय कृति है। इसे विश्व में ख्याति प्राप्त है।