Skip to main content

समाचार संग्रह

फिजी में दैनिक जीवन के अनुष्‍ठानों में आत्‍म अनुभूति योग

वनुआ लेवू फिजी आईलैंड में आयोजित अनुष्‍ठान में परमहंस स्‍वामी महेश्‍वरानन्‍द ने श्री आदि शंकराचार्य की आपोरक्षा अनुभूति के विषय में बताया और उसकी व्‍याख्‍या भी की इसमें भाग लेने आये लोगों ने श्री आदि शंकराचार्य के जीवन के वि‍षय में जाना ऐसा लगता था जैसे शंकराचार्य की आत्‍मा वहां रोज होनेवाले सत्‍संगों में उपस्थित रहती थी ।

P1050018

स्‍वामी जी ने शंकराचार्य के कामों को बडी निपुणता से इतना सरल कर दिया कि लोग उन्‍हें आसानी से समझ जायें। वहां एकत्र लोगों ने शंकराचार्य के शब्‍दों का विज्ञान, मार्ग तथा प्रत्‍यक्ष अनुभव फिजी के उस सुन्‍दर और सहज वातावरण में बडी सरलता से आत्‍मसात कर लिया।