Skip to main content

समाचार संग्रह

अमेरिका और कनाडा में स्‍वामी जी की वार्षिक शान्ति यात्रा

२०१४ के मार्च महीने में स्‍वामी जी अपनी वार्षिक यात्रा के दौरान पूरे अमेरिका और कनाडा के अनेक स्‍थानों पर गये।

अटलांटा (जॉर्जिया) न्‍यूयार्क शहर – अलेक्‍जेंड्रिया (वर्जीनिया ) – सैनफ्रांसिस्‍को (कैलिफोर्निया) - वैंकोवर (कनाडा)

slika-4

अपनी इस यात्रा में स्‍वामी जी ने अनेक स्‍थानों पर सत्‍संग, सक्रियता पूर्वक कार्यशिविर , ध्‍यानसत्र और आसनसत्र आयोजित किये। इनके कुछ विषय ये थे – मानव जीवन एक स्‍वर्णिम अवसर, कर्म रहस्‍य और प्राण एवं प्राणायाम।
स्‍वामी जी की तेजस्विता और उनकी समझदारी ने पूरे अमेरिका एवं विश्‍व के अनेक देशों – कनाडा, मैक्सिको, ऑस्‍ट्रेलिया, भारत, स्‍लोवानिया और क्रोएशिया के बहुत से अध्‍यात्‍मखेाजी लोगों को अपनी ओर आकृष्‍ट कर लिया।