Skip to main content

समाचार संग्रह

स्‍वामी जी वियना शहर के मेडल से सम्‍मानित

प्रख्‍यात पर्यावरण विशेषज्ञ एवं शान्तिदूत श्री स्‍वामी महामण्‍डलेश्‍वर परमहंस स्‍वामी महेश्‍वरानन्‍द जो विश्‍व भर में दैनिक जीवन में योग पुस्‍तक के लेखक के रूप में जाने जाते हैं , उनकी और पर्यावरण की वियना सिटी कौंसलर उल्‍ली सीमा की अध्‍यक्षता में वियना के सिटी पा‍र्क में शान्ति वृक्षारोपण उत्‍सव मनाया गया। यहां पर स्‍थानीय अधिकारीगण और जननेता भी निमन्त्रित थे।
 
इस अवसर पर स्‍वामी जी को वियना शहर का सम्‍मान एक चांदी का पदक, जिस पर इस शहर की पहचान- राथौस्‍मान का चित्र भी था सिटी कौंसलर ने प्रदान किया। यह सम्‍मान उन्‍हें जन स्‍वास्‍थ्‍य सेवा और विश्‍व शान्ति के लिये दीर्घकालीन उपलब्धियों के लिये दिया गया था।