Skip to main content

समाचार संग्रह

१५ अगस्त २०१४

स्वतंत्रता दिवस पर बधाई!
 
 
इस पवित्र अवसर पर हिन्दू धर्म सम्राट्‍ परमहंस श्री स्वामी माधवानंद जी महाराज ने गाया:
 

भारत माता की जय!

धन्य धन्य भारत भूमि कोटि कोटि वन्दन हमारा।

श्री दीप दयालु का देश हमको प्राणों से अति प्यारा॥

विश्व हितकारी परम सुखसागर प्रभु ने लिया यहीं अवतारा।

अनन्त ऋषि मुनि और योगी भारत के ये उच्चे सितारा॥

रामकृष्ण, बुद्ध, गुरुनानक, गांधी, नेहरू ने यहीं देह धारा।

लाल बहादुर और पटेल वल्लभ लौह पुरुष सबके सरदारा॥

हिमालय है शीश भारत का हिम स्वर्ण का मुकुट है धारा।

गंगा यमुना और कावेरी भारत का चरण पखारा॥

इन्द्रलोक ब्रह्मलोक स्वर्ग से भारत भूमि महिमा अपारा।

देवी देवता वन्दे भारत भूमि सब करते हैं जय-जयकारा॥

सागर की लहरों से भारत की शोभा हो रही अपरम्पारा।

राजस्थान पाली जिले में नीपल में है विश्व गुरुदारा॥

देश के दीपक श्री दीप दयालु जगमग ज्योति होत उजारा।

माधवानन्द कहे भारत भूमि को शत-शत है प्रणाम हमारा॥