Skip to main content

समाचार संग्रह

रक्षा बंधन की शुभ कामनाएं

 
आज श्रावण मास के अंतिम दिवस पर रक्षा बंधन के उत्सव के लिए गुरुदेव का आशीर्वाद।
 
 
Swami Maheshwarananda celebrating Raksha Bandhan with children
 
राखी, हर उम्र की महिलाओं के लिए सुरक्षा का प्रतीक है । वह कोई भी  हो अर्थात्  माँ, पत्नी, बहन, बेटी या पड़ोसी । राखी, प्यार की निशानी है; प्रेम का मतलब सद्भाव, शांति, सुरक्षा, समझ, संतुलन और एकता  है । महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक पुरुष का पहला कर्तव्य है।
 
रक्षा बंधन के पवित्र अवसर पर मैं भगवान दीप नारायण महाप्रभु जी से प्रार्थना करता हूँ कि भगवान आपको आशीर्वाद दें और सुरक्षित रखें ।
 
विश्व गुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद