Skip to main content

सत गुरु स्वामी मेरे मुकुट मणी है

 पद राग रसिया नं॰ ८३

सत गुरु स्वामी मेरे मुकुट मणी है।
हंस उबारयो मेरा श्याम घणी है॥टेर॥

भव सागर में बहुत दु:ख पायो।
लख चौरासी में भुगती घणी है॥१॥

नाना कष्ट सहन हम कीना।
हाय हाय मम बीती घणी है॥२॥

गर्भ गरक में दु:खी हम रहिये।
घोर नरक नहीं कहने में बणी है॥३॥

एक पलक में नहीं बिसराऊं।
श्री दीप कहे मम कृपा घणी है॥४॥